महाराष्ट्र: ठाणे स्टेशन पर एक रुपए वाले क्लिनिक में हुआ महिला का प्रसव
On
महाराष्ट्र: ठाणे स्टेशन पर एक रुपए वाले क्लिनिक में हुआ महिला का प्रसव
ठाणे/भाषा। महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को 29 वर्षीया एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुभांती पात्रा रायगढ़ जिले के करजत से उपनगरीय रेलगाड़ी से मुंबई के परेल की यात्रा कर रही थीं। तभी उन्हें प्रसव पीड़ा हुई।
रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बालक को जन्म दिया। क्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है।इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रुपया परामर्श फीस लेते हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jan 2026 15:37:54
Photo: Google Map


