मुंबई और आस-पास के इलाकों में दूसरे दिन भी भारी बारिश

मुंबई और आस-पास के इलाकों में दूसरे दिन भी भारी बारिश

मुंबई में बरसात

मुंबई/भाषा। मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में शनिवार को दूसरे दिन भी भारी बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से शहर में सामान्य जीवन भले ही ज्यादा प्रभावित न हुआ हो लेकिन बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम पांच व्यक्ति घायल हो गए।

Dakshin Bharat at Google News
मुंबई की जीवनरेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें काफी हद तक इससे अप्रभावित रहीं और अपने समय से चल रहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग के भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर मध्य रेलवे ने मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली कुछ पैसेंजर एवं एक्सप्रेट ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

मध्य रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस, मुंबई-पुणे सिंहगड एक्सप्रेस, भुसावल-मुंबई पैसेंजर, पुणे-पनवेल पैसेंजर को शनिवार और रविवार को रद्द कर दिया गया। भुसावल-पुणे एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दौंड-मनमाड़ की तरफ से कर दिया गया।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के मुताबिक शहर के विभिन्न हिस्सों से शॉर्ट सर्किट के 39, पेड़ उखड़ने या टहनियां गिरने की 104 घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि शहर में दीवार गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच व्यक्ति घायल हो गए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में