श्रद्धालुओं का छठा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

श्रद्धालुओं का छठा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

बाबा अमरनाथजी

जम्मू/भाषा। अमरनाथ यात्रा के लिए 4,422 श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ।

Dakshin Bharat at Google News
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग के जरिए होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यह यात्रा 46 दिन तक चलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि 4,422 श्रद्धालुओं के छठे जत्थे में 3,670 पुरुष, 809 महिलाएं और 28 बच्चे हैं। सभी श्रद्धालु यहां भगवती नगर स्थित आधार शिविर से तड़के करीब साढ़े तीन बजे पहलगाम और बालटाल के लिये रवाना हुए। 185 वाहनों के इस काफिले की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम तक 50,000 श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। इस सालाना यात्रा की शुरुआत सोमवार को दोनों यात्रा मार्गों बालटाल और पहलगाम से हुई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए