जम्मू-कश्मीर में जैश के तीन आतंकी गिरफ्तार
On
जम्मू-कश्मीर में जैश के तीन आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके से सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादियों को रविवार को पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर (श्रीनगर-बारामूला सड़क पर) लावाय्पोरा पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों कार से कहीं जा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से कारतूस समेत अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है। उनकी पहचान रईस हुर्राह, शाहिद भट और इसहाक लोन के रूप में हुई है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Mar 2026 18:17:21
Photo: @Khamenei_fa X account


