छत्तीसगढ़: मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने किया विस्फोट, कोई हताहत नहीं

छत्तीसगढ़: मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने किया विस्फोट, कोई हताहत नहीं

नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने विस्फोट किया।

रायपुर/भाषा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Dakshin Bharat at Google News
नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को दूरभाष पर बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर तड़के नक्सलियों ने मतदान दलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली तड़के सड़क में बारूदी सुरंग लगाकर मतदान दलों का इंतजार कर रहे थे लेकिन जब सुरक्षा बलों ने मार्ग बदल दिया और मतदान दलों को जंगल के रास्ते से ले गए तब नक्सलियों ने बम में विस्फोट कर दिया और वहां से भाग गए।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और मतदान दल सुरक्षित वहां से निकल गया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। इस क्षेत्र के मतदाता आज सात उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों के लगभग 80 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

इस संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा तथा विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव और जगदलपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान