आरोपी ने सजा को दी चुनौती, कोर्ट ने दोगुनी की सजा

आरोपी ने सजा को दी चुनौती, कोर्ट ने दोगुनी की सजा

नई दिल्ली/भाषाकेरल को वर्ष २०१८ में राज्य में पर्यटकों की संख्या में १५ प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है। इसके लिए राज्य को पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने हेतु कई पहल की गईं हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह बात कही। केरल में पिछले साल पर्यटकों की संख्या में १०.९४ प्रतिशत वृद्धि हुई थी। इस दौरान घरेलू पर्यटकों की संख्या में ११.३९ प्रतिशत और विदेशी पर्यटक ५.१ प्रतिशत ब़ढे थे।केरल पर्यटन के निदेशक पी. बालाकिरण ने भाषा से कहा, हम २०१८ में राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में १५ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। हम घरेलू पर्यटकों की संख्या में १५ प्रतिशत और विदेशी पर्यटकों की संख्या में १० प्रतिशत वृद्धि करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने पर्यटन नीति के तहत एक कार्य योजना तैयार की है। केरल को हर मौसम के अनुकूल पर्यटक स्थल के रूप में पेश करते हुए पिछले साल कार्य योजना प्रकाशित की गयी थी।बालाकिरण ने कहा, इससे पहले हम मुख्यत: सर्दियों के मौसम के अनुकूल पर्यटक स्थल थे पर अब हम पूरे साल के अनुकूल पर्यटक स्थल बनना चाहते हैं। दूसरी बात, अभी अधिकांश पर्यटक दक्षिणी केरल आते हैं। हम उत्तरी केरल में नया पर्यटन सर्किट बनाना चाहते हैं। घरेलू पर्यटकों के स्रोत राज्यों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परंपरागत तौर पर तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से ज्यादातर घरेलू पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा, अब केरल आने वाले घरेलू पर्यटकों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी तेजी से ब़ढ रही है।विदेशी पर्यटकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यत: पश्चिमी यूरोप के देशों जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और आयरलैंड से ज्यादातर विदेशी पर्यटक आते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

पुण्य जैसे ही कमजोर होता है, हम गलत पर गलत निर्णय लेते जाते हैं: डॉ. समकित मुनि पुण्य जैसे ही कमजोर होता है, हम गलत पर गलत निर्णय लेते जाते हैं: डॉ. समकित मुनि
'जब हम स्वयं को पहचान लेते हैं, तब संसार सागर में भटकना नहीं पड़ता'
संकल्प शक्ति से ही विकास यात्रा संभव है: कमलमुनि कमलेश
भक्त से भगवान बनने की यात्रा है भक्तामर: संतश्री वरुणमुनि
नवकार मंत्र का निरंतर जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति संभव: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
अंकुश का काम करते हुए सबको नियंत्रण में रखते हैं सद्गुरु: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
आंखें ही मन का सबसे बड़ा दर्पण होती हैं: संतश्री ज्ञानमुनि
परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज