मुंबई यूनिवर्सिटी में भरे जाएं खाली पद : ठाकरे

मुंबई यूनिवर्सिटी में भरे जाएं खाली पद : ठाकरे

मुंबई/भाषामुंबई यूनिवर्सिटी के कुलपति के तौर पर नियुक्त हुए सुहास रघुनाथ पेडणेकर को बधाई देते हुए युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में खाली प़डे अन्य पदों पर भी नियुक्ति करने पर जोर दिया। शहर के रामनारायण रुइया कॉलेज के प्रधानाचार्य सुहास रघुनाथ पेडणेकर को शुक्रवार को मुंबई यूनिवर्सिटी का नया कुलपति नियुक्त किया गया। राज्य की सभी सरकारी यूनिवर्सिटियों के कुलाधिपति महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने यह नियुक्ति की।आदित्य ने एक बयान में कहा, मैं सुहास पेडणेकर को कुलपति बनने की बधाई देता हूं। उनकी नियुक्ति करने के लिए राज्यपाल का भी शुक्रिया करता हूं। उन्होंने कहा, पूर्व कुलपति को युवा सेना के विरोध प्रदर्शन के बाद हटाया गया। नए कुलपति के कंधों पर मुंबई यूनिवर्सिटी में पैदा हुई अव्यवस्थाओं को ठीक करने समेत बहुत सी जिम्मेदारियां हैं। आदित्य ने कहा कि युवा सेना नए कुलपति के साथ मजबूती से ख़डी है और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर करीब से नजर रखेगी। उन्होंने कहा, कुलपति की नियुक्ति की ही तरह प्रति कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की जानी चाहिए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'