मोदी के खिलाफ अभियान को रोकने के लिए जेड प्लस सुरक्षा हटाई गई : लालू

मोदी के खिलाफ अभियान को रोकने के लिए जेड प्लस सुरक्षा हटाई गई : लालू

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को कहा कि उन पर खतरे की आशंका को देखते हुए केन्द्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय से ही उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनके अभियान को रोकने के उद्देश्य से उनकी यह सुरक्षा हटा दी गई है।यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौजूदा समय में राजनीतिक का स्तर गिरता जा रहा है। सत्ता में बैठे प्रधानमंत्री नरंेद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अहंकार में राजनीति का स्तर काफी नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि ओछेपन की राजनीति हो रही है। राजद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का मुखर विरोधी होने और मोदी के समक्ष घुटना नहीं टेकने के कारण उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। पहले फर्जी मुकदमें के माध्यम से जहां एक ओर उन्हें फंसाया गया वहीं अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश की एकता और अखंडता खतरे में प़ड गई है। यादव ने कहा कि चाहे जो भी नतीजा हो वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के समक्ष घुटना टेकने वाले नहीं हैं । उनकी पार्टी ’’भाजपा भगाओ देश बचाओ’’ नारे के साथ लोगों को एकजुट करने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश के बेरोजगार और नौजवानों की पूरी सहमति उनकी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष शाह के पुत्र जय शाह पर साक्ष्य के आधार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, लेकिन उस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। राजद अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है और देश अब तानाशाह की ओर ब़ढ रहा है। लोकतंत्र नहीं बचेगा तो देश के टुक़डे-टुक़डे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश बांटने की एक ब़डी साजिश में लगी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'