गुरदासपुर सीट का उपचुनाव मील का पत्थर साबित होगा : राठौर
गुरदासपुर सीट का उपचुनाव मील का पत्थर साबित होगा : राठौर
पठानकोट। केन्द्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा है कि गुरदासपुर सीट पर लोकसभा उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वर्ष २०१९ के आम चुनाव के वास्ते मील का पत्थर साबित होगा। राठौर शनिवार को यहां भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के समर्थन में आयोजित पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ,राजगायक हंस राज हंस, प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रभात झा ,संगठन मंत्री रामलाल और पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि पूरे देश में बदलाव की हवा बह रही है और इसके आगे भी जारी रहने की संभावना है। लोगों को मोदी सरकार पर भरोसा है और वह उनके विश्वास को हर हाल में कायम रखेंगे। सरकार में जितने भी राजनीतिक तथा नीतिगत फैसले किए जा रहे हैं वे सब वोट की राजनीति के लिए नहीं बल्कि लोक हित तथा देश हित में किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय निर्णय भी भारत को सामने रखकर किए जाते हैं।केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस समय मुद्दाविहीन पार्टी बन गई है । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तो विकास के मायने भी नहीं जानते। मोदी सरकार में विकास को नई ऊंचाइयां तथा ताकत मिलनी शुरू हुई है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए कुछ नहीं करती तो टांग खींचने का ही काम करती है। राठौर ने कहा कि विकास तभी हो सकता है जब भावनायें एक हों। पूरे देश में कांग्रेस खत्म होती जा रही है। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में यह कांग्रेस की जीत नहीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह जब इतने ताकतवर बन गए और वह अपनी अलग पार्टी बनाना चाहते थे तो कांग्रेस ने हालात को समझते हुए उनसे समझौता किया।उनके अनुसार अमरिंदर सरकार छह माह पूरे होने के बावजूद एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। लोगों से ब़डे-ब़डे वादे करके सत्ता हासिल करने वाली इस सरकार को ठगा महसूस कर रहे लोग ही सबक सिखायेंगे। उन्होंने चुनाव के समय चरित्र हनन की राजनीति पर कहा कि यह राजनीति के पतन की पराकाष्ठा है। ओछी राजनीति से भारत २१वीं सदी का भारत नहीं बन सकता। सभी को इस दिशा में आत्मचिंतन की जरूरत है। इन बातों का असर भावी पीि़ढयों पर प़़डता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मुद्दों की राजनीति करती है।