छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जैन मुनि गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जैन मुनि गिरफ्तार

सूरत। एक दिगम्बर जैन मुनि को गुजरात के सूरत से एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आचार्य शांति सागर पर आरोप है कि उन्होंने एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार किया है जो मुनि से आशीर्वाद लेने गई थी। आरोपों के अनुसार जैन मुनि ने उस छात्रा को मंत्र जाप के लिए रात में उपाश्रय में ही रुकने को कहा और इसी दौरान यौन शोषण किया। पीड़ित छात्रा मध्यप्रदेश की रहने वाली है और वडोदरा में रहकर पढ़ रही है। पुलिस के अनुसार घटना सूरत के नानपुरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई। छात्रा की शिकायत पर 45 वर्षीय शांतिसागर के खिलाफ अठवा थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल चेकअप में दुष्कर्म की पुष्टि हुई जिसके बाद शनिवार रात दिगंबर मंदिर से आरोपी शांति सागर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Dakshin Bharat at Google News
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता अपने माता पिता के साथ शांतिसागर के आश्रम में पहुंची थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुनि ने मंत्र जाप के नाम पर उन्हें मंदिर में ही रोक लिया और माता पिता को एक अलग कमरे में मंत्र जाप के लिए भेज दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान मुनि ने धमकाया कि विरोध करने या शोर मचाने पर उसके माता पिता की मृत्यु हो जाएगी। इससे वह डर गई और मुनि का विरोध नहीं किया।

आशीर्वाद दिलाने लाए थे मां-बाप

पीड़िता की मां ने कहा कि हम करीब 7 महीने पहले ही शांतिसागर के संपर्क में आए थे। हमने मार्च 2017 में शांति सागर को गुरु बनाया था लेकिन इस दौरान लड़की मुनि से नहीं मिली थी। घटना के दिन माता-पिता अपनी बेटी को मुनि से आशीर्वाद दिलाने के लिए लाए थे, जहां वह पहली बार आचार्य से मिली थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला