भाजपा सरकारों ने किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया : दिग्विजय

भाजपा सरकारों ने किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया : दिग्विजय

कोटा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह मंगलवार को कोटा पहुंचे। राजीव गांधी इन्टरलेक्चुअल फोरम की ओर से इंदिरा गाधी शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने शिरकत की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में आज भी इंदिरा गांधी को याद किया जाता है। कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों और अनुसूचित जातियों के लिए जो योजनाए शुरू की थी उसका लाभ आज भी उन्हें मिल रहा है। दिग्विजय सिंह ने केन्द्र और राज्यों की बीजेपी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान आन्दोलन को सरकारों की विफलता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में जो किसानों से वादा किया था उसको नहीं निभाया।यही वजह है कि किसानों को उपज का उचित दाम नहीं मिल रहे और किसान आन्देालन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों से भी सोशल मीडिया से जु़डने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सही दिशा के लिए किया जाए। संगोष्ठी में पूर्व मंत्री भरत सिंह, रामगोपाल बैरवा, पीसीसी महासचिव पकंज मेहता सहित कई कांग्रेस नेता और फोरम से जु़डे युवा मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

मोसाद ने बिछाया खतरनाक जाल, ईरान के 9 वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का ऐसे किया खात्मा मोसाद ने बिछाया खतरनाक जाल, ईरान के 9 वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का ऐसे किया खात्मा
Photo: idfonline FB Page
'3 लड़ाकू विमान मार गिराए, 2 इजराइली पायलट हिरासत में' - ईरान का झूठा दावा या हकीकत कुछ और?
ब्लैक बॉक्स से खुलेगा अहमदाबाद विमान दुर्घटना का रहस्य?
ईरानियों के नाम नेतन्याहू का पैगाम- 'दुष्ट और दमनकारी शासन को उखाड़ फेंकें'
ईरान के कितने परमाणु वैज्ञानिक मारे गए, क्या ट्रंप को सब पता था? 4 बड़े सवाल और उनके जवाब
एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन एचयूटी की साजिश की जांच के लिए मप्र और राजस्थान में छापे मारे
ईरान ने दो इज़राइली लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया