दिल्ली: बड़ी साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली: बड़ी साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

दिल्ली: बड़ी साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

पुलिस का वाहन.. प्रतीकात्मक चित्र. Photo - PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी घटना की साजिश को नाकाम कर दिया है। उसने जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने अंजाम दी है।

Dakshin Bharat at Google News
दोनों संदिग्ध आतंकवादियों को दक्षिणपूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके से दबोचा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया 22 साल का अब्दुल लतीफ मीर बारामूला जिले के डोरू गांव का निवासी है।

वहीं, 20 साल का मोहम्मद अशरफ खटाना कुपवाड़ा जिले के हाट मुल्ला गांव का निवासी बताया गया है। दोनों संदिग्धों की सोमवार रात गिरफ्तारी हुई। संदिग्धों से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि जानकारी के आधार पर सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के नजदीक जाल बिछाया गया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के रहनेवाले दो संदिग्ध आतंकवादियों को करीब सवा 10 बजे पकड़ा गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
Photo: @BJPLive X account
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसानों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी: कांग्रेस