देश में 48 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को शिकस्त देकर हुए स्वस्थ

देश में 48 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को शिकस्त देकर हुए स्वस्थ

देश में 48 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को शिकस्त देकर हुए स्वस्थ

नई दिल्ली/भाषा। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,362 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 59 लाख के पार हो गई है, जिनमें से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है।

Dakshin Bharat at Google News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के एक दिन में 85,362 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,03,932 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,089 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 93,379 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 48,49,584 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 82.14 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से रोगियों की मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 9,60,969 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 16.28 प्रतिशत हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितंबर को 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 सितंबर तक कुल 7,02,69,975 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 13,41,535 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है