प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए पहली बार कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए पहली बार कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली/भाषा। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी बंद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पहली बार वीडियो लिंक के जरिए कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे जबकि मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य अपने कार्यालयों या आवास से वीडियो लिंक के जरिये बैठक में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर 25 मार्च को हुई मंत्रिमंडल की पिछली बैठक के दौरान मोदी और अन्य मंत्री कुर्सियों पर एक दूसरे से काफी दूर-दूर होकर बैठे थे। ऐसा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखने के उद्देश्य से किया गया था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

आमतौर पर मंत्रिमंडल की बैठक में लोग अंडाकार टेबल के चारों ओर बैठे होते हैं। कोरोना वायरस को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ‘सामाजिक दूरी’ की वकालत करते रहे हैं और उन्होंने 21 दिन के देशव्यापी बंद की भी घोषणा की थी।

मंत्रिमंडल की बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने सोमवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मंत्रिपरिषद की बैठक की भी अध्यक्षता की। तस्वीरों में नजर आया कि मोदी, सिंह और शाह जहां प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद थे, वहीं मंत्री वीडियो लिंक के जरिए उनसे जुड़े थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक...
कब साकार होगा नेताजी के सपनों का भारत?
आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जवानों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा
राज्यपाल का भाषण मामला: भाजपा ने किया समर्थन, कांग्रेस पर लगाया सदन के दुरुपयोग का आरोप
उच्चतम न्यायालय ने बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा करने की अनुमति दी
भिखारियों के ठाठ देखकर लोग हैरान, इस 'कारोबार' के लिए कौन ज़िम्मेदार?
क्या ग्रीनलैंड के मुद्दे पर हस्तक्षेप करेगा रूस? पुतिन ने दिया जवाब