जापान तट के पास क्रूज जहाज पर सवार तीन संक्रमित भारतीयों की हालत में सुधार: दूतावास

जापान तट के पास क्रूज जहाज पर सवार तीन संक्रमित भारतीयों की हालत में सुधार: दूतावास

क्रूज जहाज

टोक्यो/भाषा। जापान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि जापानी तट के पास एक क्रूज जहाज पर सवार एवं कोरोना वायरस से संक्रमित तीन भारतीयों की हालत में सुधार हुआ है और पृथक रखे गए इस जहाज पर भारतीयों में संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
जापान के तट पर इस महीने की शुरुआत में पहुंचे क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोगों में कुल 138 भारतीय हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री शामिल हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद तीन भारतीयों समेत 218 लोग घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह जापान के तट पर खड़े इस क्रूज जहाज को पृथक रखे जाने की अवधि खत्म होने पर उसमें सवार सभी भारतीयों को उतारने के प्रयास कर रहा है। दूतावास ने ट्वीट किया, यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) से संक्रमित तीन भारतीयों की हालत में सुधार हुआ है और जहाज पर भारतीयों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं है।

भारतीय दूतावास जापानी अधिकारियों, जहाज प्रबंधन कंपनी और जहाज में सवार भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क में है।पिछले महीने हांगकांग में एक यात्री को उतारे जाने के बाद उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद से जहाज को पृथक रखा गया है। दूतावास ने जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को ई-मेल भेजकर सभी तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है।

दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उन सभी से जापान सरकार के स्वास्थ्य और अलग रखे जाने के प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया गया है। जापान सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि 80 या उससे अधिक उम्र के यात्रियों में कोविड-19 की जांच निगेटिव आने पर उन्हें जहाज से उतरने का विकल्प दिया जाएगा। शुक्रवार को बयान में कहा गया कि कोई भारतीय इस श्रेणी में नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय