वर्ष 2021 तक सभी यात्री कोचों और मालगाड़ी के डिब्बों पर लगेंगे आरएफआईडी टैग: रेलवे

वर्ष 2021 तक सभी यात्री कोचों और मालगाड़ी के डिब्बों पर लगेंगे आरएफआईडी टैग: रेलवे

नई दिल्ली/भाषा। रेलवे के करीब 3,50,000 यात्री कोचों और मालगाड़ी के डिब्बों पर 2021 तक आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे और इन पर निगरानी रखी जा सकेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि परियोजना पर करीब 112 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Dakshin Bharat at Google News
रेलवे बोर्ड के रॉलिंग स्टॉक के सदस्य राजेश अग्रवाल ने कहा कि अभी तक मालगाड़ी के करीब 22 हजार डिब्बों और यात्री ट्रेनों के 1,200 कोचों पर रेडियो आवृत्ति पहचान (आरएफआईडी) टैग लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि तकरीबन 3,500 स्थिर आरएफआईडी रीडर लगाए जाने की संभावना है जो जीएस 1 बारकोड के एलएलआरपी मानक का इस्तेमाल करते हुए एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र को आंकड़े भेजेंगे।

अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेलवे की सूचना प्रौद्योगिकी इकाई क्रिस द्वारा संचालित उक्त परियोजना में ट्रेन की रफ्तार 182 किलोमीटर होने पर भी डेटा पढ़ा जा सकता है। यह तकनीक रेलवे को प्रत्येक यात्री डिब्बे और मालगाड़ियों के डिब्बों पर नजर रखने में मदद प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, आरएफआईडी टैग केवल कोच नंबर ही नहीं बल्कि इसके इतिहास समेत आदि सभी जानकारी भी मुहैया कराएगा। इससे नेटवर्क की दिक्कतें कम होंगी, कनेक्टिविटी की समस्या समाप्त होगी और संसाधनों का बेहतर दोहन किया जा सकेगा। अग्रवाल ने कहा, 2021 तक मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के सभी डिब्बे आरएफआईडी से टैग होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक...
कब साकार होगा नेताजी के सपनों का भारत?
आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जवानों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा
राज्यपाल का भाषण मामला: भाजपा ने किया समर्थन, कांग्रेस पर लगाया सदन के दुरुपयोग का आरोप
उच्चतम न्यायालय ने बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा करने की अनुमति दी
भिखारियों के ठाठ देखकर लोग हैरान, इस 'कारोबार' के लिए कौन ज़िम्मेदार?
क्या ग्रीनलैंड के मुद्दे पर हस्तक्षेप करेगा रूस? पुतिन ने दिया जवाब