साईं बाबा की शरण में आने से हुए कई दिव्य अनुभव, स्वदेश में बनाना चाहता हूं मंदिर: मॉरीशस के मंत्री
On
साईं बाबा की शरण में आने से हुए कई दिव्य अनुभव, स्वदेश में बनाना चाहता हूं मंदिर: मॉरीशस के मंत्री
शिरडी/भाषा। मॉरीशस के मंत्री एलन गानू ने गुरुवार को कहा कि उनकी इच्छा अपने देश में साईं बाबा का मंदिर बनाने की है। गानू ने महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे लंबे समय से साईं बाबा के भक्त हैं।
मंदिर में दर्शन करने के बाद गानू ने कहा, मैं वर्ष 1990 से ही साईं बाबा का भक्त हूं और यहां पर पहली बार 1996 में आया था, तब मैं आवास मंत्री था।उन्होंने कहा, पिछले साल जून में मैं विपक्ष में था और जब मेरे देश में चुनाव चल रहे थे तब मैं यहां बाबा से आशीर्वाद लेने आया था।
उन्होंने कहा, पिछले साल नवंबर में चुनाव होने के बाद मुझे नया भूतल परिवहन मंत्री बनाया गया। जब से मैं बाबा के चरणों में हूं, मुझे दिव्य अनुभव हुए हैं। मेरी इच्छा मॉरीशस में साईं बाबा मंदिर बनाने की है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Jan 2026 13:24:13
Photo: mofadhaka FB page


