दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, जियो की संचार सेवाएं निलंबित

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, जियो की संचार सेवाएं निलंबित

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के निर्देश पर दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो सहित दूरसंचार कंपनियों की इंटरनेट, वॉयस और संदेश सेवाओं को निलंबित कर दिया गया।

Dakshin Bharat at Google News
आदेश के मुताबिक, उत्तरी और मध्य दिल्ली के पुराने इलाकों सहित मंडी हाउस, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, जामिया नगर, शाहीन बाग और बवाना में दूरसंचार सेवाओं को निलंबित किया गया है।

नई दिल्ली, विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सभी तरह की संचार सेवाओं- वॉयस, एसएमएस और इंटरनेट सेवाओं को 19 दिसंबर को इन इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक रोकने का निर्देश दिया जाता है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'