दिल्ली: कांग्रेस ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, शीला और माकन भी मैदान में
On
दिल्ली: कांग्रेस ने घोषित किए 6 उम्मीदवार, शीला और माकन भी मैदान में
नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली की छह लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पार्टी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 419 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News

19 Jul 2025 11:37:38
Photo: @WhiteHouse YouTube Channel