दिल्ली की मस्जिद में खुदाई के दौरान निकला मटका, अंदर देखा तो मिले ढेर सारे सिक्के!

दिल्ली की मस्जिद में खुदाई के दौरान निकला मटका, अंदर देखा तो मिले ढेर सारे सिक्के!

khirki mosque delhi

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में खुदाई के दौरान प्राचीन काल के सिक्के बरामद हुए हैं। यहां की ऐति​हासिक खिड़की मस्जिद के संरक्षण के लिए चल रहे काम के दौरान ये सिक्के मिले हैं। इसके बाद इन मध्यकालीन सिक्कों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक कुल 254 सिक्के बरामद हो चुके हैं।

Dakshin Bharat at Google News
इस संबंध में जानकारों का कहना है कि ये सूरी साम्राज्य में ढले हुए सिक्के हैं। इन्हें एक मटके में रखकर मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबाया हुआ था। अब तक कितने ही लोग इन सीढ़ियों का इस्तेमाल कर मस्जिद में गए होंगे लेकिन यहीं यह खजाना मौजूद था, इसके बारे में कोई नहीं जानता था। सिक्के मिलने की खबर फैलने के बाद आसपास के लोग यहां आने लगे। एएसआई इस जगह की जांच-पड़ताल में जुटी है और यह पूरा इलाका घेर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिक्कों पर अरबी या फारसी के अक्षर लिखे हुए हैं। अभी भाषा विशेषज्ञ इनका मतलब जानने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि उस दौर के सिक्के भी अलग-अलग वजन और मूल्य के हुआ करते थे। इनमें भी ये विशेषताएं विद्यमान हैं। इनके काल, मूल्य और अन्य ऐतिहासिक बातों को जानने की कोशिश की जा रही है।

हाल के दिनों में एक साथ प्राचीन काल के सिक्के मिलने की यह अनोखी घटना है। यहां आसपास के लोगों को काफी आश्चर्य हो रहा है कि उनके नजदीक ही इतना बड़ा खजाना दबा हुआ था। हालांकि कुछ लोगों ने चिंता भी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस घटना के बाद लालची प्रवृत्ति वाले लोग खजाने की तलाश में मौका पाकर इस मस्जिद को नुकसान न पहुंचा दें, क्योंकि देश की कई ऐतिहासिक धरोहरों को खजाने के चक्कर में नुकसान पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़िए:
– ग़ज़ब: यहां लड़की ने अपने हाथ से खिलाया लड़के को खाना तो हो गई जेल!
– सेहत और सौभाग्य चाहते हैं तो रसोई में न करें ये गलतियां वरना हमेशा रहेंगे परेशान
– 41 साल तक चला 312 रुपए का मामला, महिला की मौत के बाद पक्ष में आया फैसला
– 9/11: इस शख्स ने की थी अमेरिकी खुफिया एजेंसी की मदद और मारा गया ओसामा

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News