दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के 16 ठिकानों पर पड़े आयकर छापे, भड़की ‘आप’

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के 16 ठिकानों पर पड़े आयकर छापे, भड़की ‘आप’

kailash gahlot mla delhi

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा। ये छापे गहलोत के 16 ठिकानों पर मारे गए। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने तलाशी ली। छापे की सूचना मिलते ही इस मामले पर सियासी संग्राम भी छिड़ गया। आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। पार्टी का कहना है कि मंत्री के ठिकानों पर मारे गए छापे राजनीतिक बदले की कार्यवाही हैं।

Dakshin Bharat at Google News
छापे के बाद ‘आप’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर छापे की कार्यवाही पर सवाल उठाए गए हैं। ‘आप’ का कहना है कि वह जनता को सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश कर रही है और सरकारी सेवाओं को भी घर-घर पहुंचा रही है। वहीं सीबीआई, ईडी से उसके मंत्रियों और नेताओं के यहां छापे डाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने मंत्री कैलाश गहलोत के दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 16 स्थानों पर छापे मारे हैं। ये छापे दो फर्मों के खिलाफ जारी कर चोरी की जांच के मामले में डाले गए हैं। इनमें आयकर विभाग के करीब 30 अधिकारी शामिल हैं।

इसके बाद ‘आप’ नेता इसे सियासी झगड़े से जोड़कर देखने लगे। गौरतलब है कि कैलाश गहलोत दिल्ली के नजफगढ़ से विधायक हैं। वे केजरीवाल सरकार में परिवहन, कानून और राजस्व मंत्री हैं। ‘आप’ द्वारा इस छापे का विरोध करने के बाद उसके ट्वीट पर यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने इस कार्यवाही को राजनीति से न जोड़ने की नसीहत दी है।

ये भी पढ़िए:
– खूबसूरत लड़कियों के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर पाक की आईएसआई ऐसे करवा रही जासूसी
– प. बंगाल में कमल खिलाने के लिए भाजपा लगा रही जोर, 3 रथ यात्राओं की तैयारी
– गरीबी में दिन काट रहे मजदूर की खुली किस्मत, खदान से मिला बेशकीमती हीरा
– कौन थे सर छोटूराम जिनकी प्रतिमा का प्रधानमंत्री मोदी ने किया अनावरण?

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download