भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास की याद दिलाना जरूरी : वसुन्धरा

भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास की याद दिलाना जरूरी : वसुन्धरा

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि भावी पी़ढी को देश के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी देना और उसे बार-बार याद दिलाना आवश्यक है। स्कूली बच्चे जब फोटो प्रदर्शनी जैसे आयोजन में भागीदारी करते हैं, तो उनको किताबों में दी गई जानकारी की समझ ताजा हो जाती है और वे अपने इतिहास पर गर्व करते हैं। राजे सोमवार को जयपुर सूचना केन्द्र में भारत के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक मोबाइल डिजिटल प्रदर्शनी ‘एक भारत ः सरदार पटेल का’’ उद्घाटन कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का देश की स्वतंत्रता और एकीकरण में बहुत ब़डा योगदान रहा, जिसे हम सी प्रदर्शनी के माध्यम से याद कर सकते हैं। उन्होंने विभिन्न ऑडियो-विजुअल एवं फोटो प्रदर्शों को देखा तथा उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। राजस्थान सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से लगाई गई यह प्रदर्शनी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र द्वारा तैयार की गई है। इसमें चित्रों, वीडियो, थ्रीडी एनिमेशन, वर्चुअल रियलिटी, ग्राफिक प्रोजेक्शन जैसे २० प्रकार के इंटरेक्टिव माध्यमों से आजादी से पूर्व एवं आजादी के बाद के भारत तथा विभिन्न देसी रियासतों के एकीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। सूचना केन्द्र, जयपुर में प्रदर्शनी ५ फरवरी, २०१८ तक शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन सहित सभी दिनों सुबह १०.३० बजे से शाम ५.३० बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ब़डी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश