एफडीआई के खिलाफ हूं : रामदेव

एफडीआई के खिलाफ हूं : रामदेव

नई दिल्ली। ‘पतंजलि’’ के संरक्षक बाबा रामदेव ने मंगलवार को कहा कि वह देश में किसी भी तरह के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के खिलाफ हैं। बाबा रामदेव ने अमेरिकी कंपनी अमेजन सहित आठ ई-रिटेलरों के साथ उनके प्लेटफॉर्म पर पतंजलि के उत्पादों की बिक्री के लिए करार के मौके पर मंगलवार को यह बात कही। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार ने पिछले सप्ताह ही एकल ब्रांड खुदरा स्टोरों के लिए ऑटोमेटेड मार्ग से शत-प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी दी है। मोदी सरकार के सत्ता में आने से पहले वह एफडीआई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के साथ ख़डे थे। एफडीआई पर उनकी राय पूछने पर बाबा रामदेव ने कहा, मेरा मत एफडीआई के खिलाफ है, लेकिन अभी मैं इस विषय में ज्यादा बोलकर कोई राजनीतिक पंगा नहीं लेना चाहता।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए