हिन्दुस्तान की धरती से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा : राजनाथ

हिन्दुस्तान की धरती से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा : राजनाथ

दुमका (झारखंड)। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि हिन्दुस्तान की धरती से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा। झारखंड की रघुवर दास सरकार के एक हजार दिन पूरे होने पर यहां आयोजित रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर ३१८५ करो़ड रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।उन्होंने कहा, नक्सली गरीबों के बच्चों को गुमराह कर उनके हाथ में बंदूक पक़डा देते हैं। ब़डे ब़डे नक्सली नेता स्वयं ऐशो आराम की जिंदगी बिताते हैं और गरीब के बच्चों को बंदूक पक़डाकर उन्हें जंगलों में भटकने को मजबूर करते हैं। कोई भी नक्सली नेता अपने बच्चों के हाथ में बंदूक नहीं पक़डाता है। यह बहुत अफसोसजनक है और केन्द्र सरकार इसे खत्म करेगी। केन्द्र की मोदी सरकार हिन्दुस्तान की धरती से नक्सलवाद खत्म करने को प्रतिबद्ध है। राजनाथ ने कहा कि नक्सली देश के गरीबों, आदिवासियों और दलितों का शोषण करते हैं और देश के विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं लेकिन वर्तमान सरकार ऐसा नहीं चलने देगी। उन्होंने कहा कि सभी को हिंसा का रास्ता छो़डना प़डेगा लेकिन इस काम में सरकार को जनता का सहयोग भी चाहिए।ृय्ह्वद्बफ्द्बझ्श्चह्लय् ·र्ैंद्यष्ठ्र द्म€फ्ध्र्‍राजनाथ सिंह ने नक्सलियों को आत्समर्पण कर देश की मुख्यधारा में शामिल होने को कहा और कहा, जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं वह राज्यों की आत्मसमर्पण की नीति के अनुकूल आत्मसमर्पण कर सकते हैं जिस पर संबद्ध राज्य उनके मामलों के अनुसार विचार करेंगे। लेकिन, हिंसा का रास्ता सभी को हर हाल में छो़डना होगा। उन्होंने कहा, हम पूरे झारखंड राज्य का विकास करना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं। केन्द्र की मोदी सरकार देश से गरीबी मिटा देना चाहती है और इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सिंह ने कहा कि झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं और उसी को देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे अलग राज्य के रूप में गठित करने का निर्णय किया था।त्रष्ठज्र्‍ फ्ष्ठ ्यप्·र्ैंय्फ् ·र्ैंद्य द्यब्य् द्वय्य्द्यक्वैंठ्ठउन्होंने कहा कि आज आंक़डे देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है। झारखंड देश में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। राज्यों में दूसरे स्थान पर है और ८.६ प्रतिशत के विकास दर से वह विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह आशान्वित हैं कि आने वाले समय में २०१९ तक राज्य में विकास दर दो अंकों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, यह ब़डे सौभाग्य की बात है कि अब विदेशी निवेशक भी झारखंड आ रहे हैं और यहां निवेश को उत्सुक हैं। लेकिन यह सब यहां की सरकार के विकासोन्मुख नीतियों से ही संभव हो सकहा है। एक उदाहरण ही काफी है कि यहां व्यापार करने की सुगमता के लिए ऐसी नीतियां बनाई गईं कि महज तीन वर्षों में झारखंड राज्य इस मामले में देश में २९वें स्थान से सातवें स्थान पर आ गया है। झारखंड सरकार की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के करिश्माई नेतृत्व के चलते ही झारखंड इतनी तेजी से आगे ब़ढ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राज्यों का तेजी से विकास करना चाहती है और इसी दृष्टि से उसने केन्द्रीय कोष से मिलने वाले धन में राज्यों का प्रतिशत ३२ से ब़ढाकर ४२ कर दिया है। इसके चलते चौदहवें वित्त आयोग में झारखंड को १३वें आयोग में मिले ५५२५३ करो़ड रुपए के मुकाबले सवा लाख करो़ड रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'