मेरे खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई : तेजस्वी

मेरे खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई : तेजस्वी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने खिलाफ बदले की कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा और अपने पूर्व सहयोगी जद-यू की क़डी आलोचना की। राजग खेमे में जद-यू की वापसी के बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया, मेरे प्रदर्शन ने हमारे सहयोगी एवं भाजपा को विचलित किया। मेरे खिलाफ बदले की कार्रवाई ने उनकी दुष्ट प्रवृत्ति का खुलासा किया। मैं बिहार के लोगों के लिए विकास की नई सकारात्मक इबारत लिखने के मकसद से सरकार में शामिल हुआ था लेकिन मुझे एक अवसरवादी प्रतिद्वंद्वी मिला। बीती रात जद-यू और भाजपा के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से मिलकर गठबंधन सरकार के गठन का दावा करने के बाद तेजस्वी ने कहा था कि नई सरकार का शपथ ग्रहण पूर्व नियोजित साजिश के तहत हुआ। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, जब बतौर उपमुख्यमंत्री मुझे जनता से मिले जनादेश की आकांक्षाओं को पूरा करने का भार सौंपा गया तब भी मेरा पिछला अनुभव, हालांकि वह अन्यायपूर्ण था, मुझे विचलित नहीं कर पाया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया