राहुल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

राहुल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

अमृतसर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। राहुल बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के शहर के दौरे पर आए थे। राहुल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ शाम चार बजे के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर के मुख्य हिस्से में पहुंचने के लिए वीआईपी प्रवेश द्वार का इस्तेमाल नहीं किया और इसकी बजाय अन्य श्रद्धालुओं के साथ पंक्ति में ख़डे हुए। उन्होंने परिक्रमा की और उसके बाद मंदिर के मुख्य हिस्से में क़ढाह प्रसाद च़ढाया। नेहरू-गांधी परिवार के वंशज राहुल के साथ अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और पार्टी के अन्य स्थानीय नेता भी थे। राहुल ने इस दौरान मीडिया से बात नहीं की। पार्टी सूत्रों ने कहा, वह (राहुल गांधी) एक निजी यात्रा पर थे। उल्लेखनीय है कि पंजाब में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत दर्ज करने के बाद यह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पहली पंजाब यात्रा थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान 'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
इसमें तीन कैटेगरी- 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी थीं
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द