भाजपा का आरोप- किसान आंदोलन को खून-खराबे में बदलना चाहती है कांग्रेस

भाजपा का आरोप- किसान आंदोलन को खून-खराबे में बदलना चाहती है कांग्रेस

भाजपा का आरोप- किसान आंदोलन को खून-खराबे में बदलना चाहती है कांग्रेस

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दुष्यंत गौतम

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस किसान आंदोलन को खून-खराबे में बदलना चाहती है। यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन पूरे देश में मनाया गया। पंजाब में भी किसान और भाजपा कार्यकर्ता अटलजी के जन्मदिन को मना रहे थे, क्योंकि उनका किसानों के प्रति काफी स्नेह था।

Dakshin Bharat at Google News
गौतम ने कहा कि पंजाब में कल किसान और भाजपा कार्यकर्ता अटलजी का जन्मदिन मना रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सुन रहे थे। लेकिन वहां पंजाब सरकार ने पुलिस की मदद से किसानों पर लोहे की रॉड, डंडों से वार किया। इसके कारण लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

गौतम ने कहा कि पंजाब की पुलिस ने भी कांग्रेस पुलिस बनकर काम किया। कहीं भी किसी को नहीं रोका, बल्कि हमारा टेंट उखाड़ दिया गया और हमें ही कहा गया कि आप पीछे के गेट से निकल जाइए।

गौतम ने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन को खून-खराबे में बदलना चाहती है। उनके सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पहली तारीख के बाद खून-खराबा होगा, लाशें बिछेंगी। आने वाले समय में कोई खून-खराबा या हानि हुई तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस और वहां बैठे वामपंथी दल होंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा
चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पश्चिम एशिया में...
अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' की सबसे तीव्र लहर शुरू
इजराइल के सैन्य ठिकाने ढूंढ़ रहा ईरान, मुस्लिम देशों से कर दी बड़ी अपील
... तो ईरान के निशाने पर हैं ट्रंप, खात्मे की दे दी चेतावनी!
क्या युद्धविराम के लिए सहमत होगा ईरान?
यात्रियों की सुरक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा आरपीएफ
कैसी हो भारत की शिक्षा व्यवस्था?