मप्र उपचुनाव के प्रारंभिक रुझान में भाजपा 6 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे
On
मप्र उपचुनाव के प्रारंभिक रुझान में भाजपा 6 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे
भोपाल/भाषा। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव के तहत मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान के अनुसार भाजपा छह सीटों पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा के आगे चल रहे उम्मीदवारों में सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग और अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी हैं जो सभी अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं।वहीं आगर से कांग्रेस के उम्मीदवार विपिन वानखेड़े और हाटपिपल्या से विपक्षी पार्टी के राजेन्द्र सिंह बघेल भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा पर उपचुनावों के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह को आठ बजे 19 जिलों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। सीटों के परिणाम दोपहर बाद या शाम तक आने की संभावना है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


