आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता खत्म, सीट रिक्त घोषित

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता खत्म, सीट रिक्त घोषित

आजम खान एवं उनका बेटा.

लखनऊ/भाषा। रामपुर के सांसद आजम खान के बेटे व स्वार सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। गुरुवार को उनकी विधानसभा से सदस्यता खत्म करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी विधायक तंजीन फातिमा, बेटा मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां सीतापुर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

Dakshin Bharat at Google News
प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा नवाब काजिम अली खां की याचिका पर पारित निर्णय में मो. अब्दुल्ला आजम खान सदस्य विधानसभा का निर्वाचन रद्द घोषित कर दिया है। उच्च न्यायालय के प्रश्नगत निर्णय के विषय में किसी स्थगनादेश की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

बयान में आगे कहा गया कि इसलिए मो. अब्दुल्ला आजम खान का निर्वाचन उच्च न्यायालय के निर्णय 16 दिसंबर, 2019 से विधि शून्य माना जाएगा। अत: उप्र विधानसभा में मो. अब्दुल्ला आजम खान का उक्त स्थान 16 दिसंबर, 2019 से रिक्त हो गया है।

अब्दुल्ला के खिलाफ यह चुनाव याचिका बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी काजिम अली खान ने दायर की थी। अब्दुल्ला के पिता आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं, स्वार विधानसभा सीट इसी लोकसभा के अंतर्गत आती है। जबकि अब्दुल्ला की मां तंजीन फातिमा रामपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

गौरतलब है कि रामपुर की एक अदालत ने बुधवार को रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम, रामपुर सदर सीट से विधायक उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और स्वार सीट से सपा विधायक उनके पुत्र अब्दुल्ला को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। ये सभी सीतापुर जिला जेल में बंद हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'