अदनान को पद्मश्री: विपक्ष पर पात्रा का तंज- कांग्रेस की सोच थोड़ी लिफ्ट करा दे!

अदनान को पद्मश्री: विपक्ष पर पात्रा का तंज- कांग्रेस की सोच थोड़ी लिफ्ट करा दे!

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के अवसर पर पद्म सम्मान दिए गए हैं, अदनान सामी के पद्मश्री को लेकर एक राजनीतिक बखेड़ा खड़ा करने का प्रयास कांग्रेस और तथाकथित लिबरल्स द्वारा किया जा रहा है।

Dakshin Bharat at Google News
संबित पात्रा ने कहा कि अदनान सामी की माता नौरीन खान भारतीय हैं और वो जम्मू से हैं। आज हम कांग्रेस से यह सवाल पूछना चाहते हैं कि क्या जम्मू-कश्मीर की मुस्लिम महिलाओं के प्रति यही सम्मान है उनका कि जब उनके बच्चों को पद्मश्री दिया जाता है तो इनको परेशानी होती है?

संबित पात्रा ने कहा कि देशद्रोहियों के लिए इकरार और अच्छे मुसलमानों के लिए इनकार! जो देशद्रोह का काम करे, यासीन मलिक, याकूब मेमन, अफजल गुरु, बुरहान वानी इन सब के लिए इकरार। जो अच्छे काम करके आगे बढ़े उनके लिए इनकार, ये कैसी बात है?

संबित पात्रा ने कहा कि इससे एक बात साबित होती है कि ये जो लिबरल्स, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस वाले और तौहीन बाग़ वाले हैं, इन्हें केवल एक ही प्रकार के मुसलमान पसंद हैं, जो मुसलमान मोदीजी को, सर्वोच्च न्यायालय को, भारत की सेना और सरकार को गाली दे।

इसके बाद संबित पात्रा ने अदनान के एक मशहूर गाने ​’लिफ्ट करा दे’ की तर्ज पर कहा:

तेरी ऊंची शान है भगवन
मेरी अर्जी मान ले भगवन।

तू है सब कुछ जानने वाला
मैं हूं तेरा मानने वाला।

कैसे-कैसों को दिया है
ऐसे-वैसों को दिया है।

कांग्रेस की सोच थोड़ी-सी लिफ्ट करा दे
सद्बुद्धि उनको जरा गिफ्ट करा दे।

संबित पात्रा ने कहा कि आज हम कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं, सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि कपिल सिब्बल ने क्या 77 लाख रुपए लिए थे। इंदिरा जयसिंह से पूछना चाहते हैं कि आपने कितना लिया था? पैसे लेकर देश को बांटने का काम जो कांग्रेस पार्टी कर रही है, ये कहीं न कहीं इस बात को स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का हाथ, देश बांटने वालों के साथ; कांग्रेस का हाथ, आगजनी वालों के साथ; कांग्रेस का हाथ, आतंकवादियों के साथ।

संबित पात्रा ने कहा कि पीएफआई वही संगठन है जो प्रोफेसरों के हाथ काटता है, यह आगजनी और आतंकवाद को बढ़ावा देता है। सोनियाजी क्या ऐसे संगठन से पैसा लेकर आपकी पार्टी काम करती है? ये वही सोनिया गांधीजी की पार्टी है, जिसने जाकिर नाइक से डोनेशन लिया था। यह पूरा दिखाया गया था और बाद में उन्होंने कहा था कि हमने वापस कर दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'