महाराष्ट्र: बालासाहेब थोराट कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए

महाराष्ट्र: बालासाहेब थोराट कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट

मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। कांग्रेस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस के महाराष्ट्र मामलों के प्रभारी महासचिव मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक होटल में आयोजित पार्टी के विधायकों की बैठक में यह घोषणा की।

खरगे ने विधायकों से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के तौर पर बालासाहेब थोराट के नाम को मंजूरी दी है।

थोराट आठ बार विधायक रह चुके हैं तथा वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख हैं। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने राकांपा और शिवसेना के साथ गठबंधन किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे' ईवीएम पर कांग्रेस को नड्डा का जवाब- '2004 व 2009 में इसी के जरिए चुनावों में कांग्रेस के प्रधानमंत्री बने थे'
Photo: @BJP4India X account
लोकसभा: शिवराज सिंह चौहान ने 'वीबी-जी राम जी' विधेयक पेश करने का प्रस्ताव रखा
प. बंगाल: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची, हटाए गए मतदाताओं की सूची प्रकाशित की
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने 7 जिलों में छापे मारे
नाइटक्लब मामला: थाई अधिकारियों ने गौरव और सौरभ लूथरा को भारत निर्वासित किया
कैसे सुधरेगी दिल्ली की हवा?
नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला