हरियाणा: सोनिया ने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया

हरियाणा: सोनिया ने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया

भूपेंद्र सिंह हुड्डा

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को राज्य में पार्टी विधायक दल का नेता नियुक्त किया।

Dakshin Bharat at Google News
पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में नेता नियुक्त करने संबंधी निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ा गया था।

पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री ने सोनिया को रिपोर्ट दी जिसके बाद उन्होंने हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया। इस तरह हुड्डा अब हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

हरियाणा विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सीएलपी की बैठक में विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया जिसे लेकर दोनों गुटों में खींचतान शुरू हो गई।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 25 विधायकों ने हुड्डा का समर्थन किया जबकि छह विधायक किरण को सीएलपी नेता बनाने के पक्ष में थे। गौरतलब है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 31 विधायक चुने गए हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
भारत महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धाओं का देश है, जिन्होंने मुश्किल समय में घास की रोटी...
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'