हिरासत में लिए कश्मीरी नेता पांच सितारा सुविधाओं का आनंद ले रहे : पैंथर्स पार्टी

हिरासत में लिए कश्मीरी नेता पांच सितारा सुविधाओं का आनंद ले रहे : पैंथर्स पार्टी

जम्मू/भाषा। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने सरकार पर हिरासत में लिए गए कश्मीरी नेताओं को श्रीनगर के होटल में पांच सितारा सुविधाएं देने का आरोप लगाते हुए इसे करदाताओं के पैसों की संगठित लूट करार दिया है। पार्टी ने कहा, नेताओं को राजकीय अतिथि की तरह सेंटूर होटल में रखा गया है जिसके सामने रमणीय डल झील है और सभी लग्जरी सुविधाएं उन्हें मुहैया कराई जा रही है। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह ने पत्रकारों से कहा, यह कैसी कैद है। यह कदम करदाताओं के पैसों की संगठित लूट है। सिंह ने कहा कि सरकार ने राज्य और देश की शांति और सुरक्षा के खतरे के आधार पर इन नेताओं को पांच अगस्त को हिरासत में लिया था। उन्होंने आरोप लगाया, कश्मीरी नेताओं को जम्मू के नेताओं की तरह जेल में या उनके घरों में रखा जा सकता था लेकिन आश्‍चर्यजनक रूप से उन्हें कश्मीर के पॉश इलाके में सभी लग्जरी सुविधाओं से युक्त होटल में रखा गया।
सिंह ने कहा, भाजपा कश्मीरी नेतृत्व से कड़ाई से निपटने का दावा करती है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की बात करती है लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'