मोदी सरकार पूरे भारत में एनआरसी लागू करने की बना रही योजना: रूपाणी
On
मोदी सरकार पूरे भारत में एनआरसी लागू करने की बना रही योजना: रूपाणी
अहमदाबाद/भाषा। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की योजना बना रही है।
रूपाणी ने पाटन जिले के राधनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर अवैध प्रवासियों को लेकर आंखे मूंदने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति की खातिर ऐसे अवैध प्रवासियों को भारत में स्थायी रूप से बसने दिया। कांग्रेस ने ऐसे हालात पैदा कर दिए जहां नागरिकों को इन अवैध प्रवासियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा।
रूपाणी राधनपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर के लिए प्रचार कर रहे थे। राधनपुर समेत गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Mar 2026 17:09:44
Photo: @mkstalin X account


