सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा की कमान, बने प्रदेशाध्यक्ष
On
सतीश पूनिया को राजस्थान भाजपा की कमान, बने प्रदेशाध्यक्ष
जयपुर/भाषा। जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है।राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पद तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी के निधन के बाद लगभग तीन महीने से खाली था। पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चूरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
19 Mar 2026 12:05:42
Photo: @Khamenei_fa X account


