राहुल का वायनाड से पर्चा भरना अमेठी की जनता का अपमान: स्मृति

राहुल का वायनाड से पर्चा भरना अमेठी की जनता का अपमान: स्मृति

राहुल गांधी एवं स्मृति ईरानी

लखनऊ/भाषा। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केरल के वायनाड से नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि यह अमेठी की जनता का अपमान और उनके साथ धोखा है।

Dakshin Bharat at Google News
स्मृति ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जो व्यक्ति पिछले 15 साल से अमेठी में है, उसने अपने समर्थकों को छोड़ना तय कर लिया और किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र भरने का फैसला किया क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता है कि राहुल को अमेठी में समर्थन नहीं है।

उन्होंने कहा, वह किसी और लोकसभा क्षेत्र में अपना पर्चा भरने जा रहे हैं, अमेठी का यह अपमान, अमेठी से यह धोखा अमेठी की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। स्मृति ईरानी ने कहा कि पंद्रह साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब राहुल गांधी कहीं और भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उल्लेखनीय है कि राहुल अपनी पारंपरिक अमेठी सीट के साथ साथ केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

ईरानी ने ट्वीट कर कहा, एक तरफ़ देश विरोधी ताक़तों का समर्थन राहुल गांधी ले रहे हैं, वहीं 2017 में गौरीगंज विधानसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे विजय किशोर तिवारी राष्ट्र को सशक्त करने की भावना से आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। तिवारी स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसिन रजा की मौजूदगी में गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।

अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आईं स्मृति सुबह यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरीं और राजेन्द्र नगर स्थित आरएसएस के कार्यालय गईं। उसके बाद वे अमेठी रवाना हो गईं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय