‘मिशन शक्ति’ के लिए कांग्रेस ने डीआरडीओ को दी बधाई
On
‘मिशन शक्ति’ के लिए कांग्रेस ने डीआरडीओ को दी बधाई
नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस ने ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिए की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, मिशन शक्ति की सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई। इसकी बुनियाद संप्रग सरकार के दौरान 2012 में पड़ी थी।उन्होंने कहा, पंडित जवाहरलाल नेहरू और विक्रम साराभाई के नजरिए की वजह से भारत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है।
पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के वैज्ञानिकों के कार्य को सलाम! पंडित जवाहर लाल नेहरू और होमी जहांगीर भाभा की दूरदर्शिता को भी सलाम, जिसके कारण भारत आज दुनिया का चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बनने में सफल हो पाया। जय हिंद।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
18 Mar 2026 16:44:09
Photo: WhiteHouse FB Page


