प्रफुल्ल कुमार महंत ने एजीपी-भाजपा गठबंधन का किया विरोध

प्रफुल्ल कुमार महंत ने एजीपी-भाजपा गठबंधन का किया विरोध

prafulla kumar mahanta

गुवाहाटी/भाषा। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और असम गण परिषद (एजीपी) के संस्थापक-अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत ने अपनी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में मीडिया से पता चला। साथ ही, उन्होंने पार्टी नेताओं से इस फैसले पर पुनर्विचार करने कहा है।

Dakshin Bharat at Google News
महंत ने यहां पत्रकारों से कहा, मैं इस गठबंधन का विरोध करता हूं क्योंकि एक क्षेत्रीय पार्टी होने के नाते एजीपी को सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए और उसका लक्ष्य अपना क्षेत्रीय चरित्र अक्षुण्ण बनाए रखना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं को आम सभा की बैठक बुलानी चाहिए और वहां हुए निर्णय के अनुसार काम करना चाहिए। महंत ने कहा, मुझे अब भी उम्मीद है कि वे इस फैसले पर फिर से विचार करेंगे और पार्टी के सदस्यों के साथ मामले पर चर्चा करेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'