छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मोदी की चुनौती- एक परिवार से बाहर किसी को बनाकर दिखाएं अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मोदी की चुनौती- एक परिवार से बाहर किसी को बनाकर दिखाएं अध्यक्ष

pm narendra modi

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बता दें कि मोदी यहां सितंबर 2013 में भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में आए थे। तब उनके लिए ​लाल किले की आकृति वाला मंच सजाया गया था, जिसका कांग्रेस नेताओं ने मजाक उड़ाया था। मोदी ने अपने संबोधन में उसका जिक्र किया। इस दौरान मोदी कांग्रेस पर खासे आक्रामक नजर आए और कहा कि ऐसे लोगों को सजा देने का मौका आया है। मोदी ने कहा कि जिन्होंने अंबिकापुर को बदनाम किया, उन्हें चुन-चुनकर घर भेजना होगा।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के लोगों द्वारा लाल किले की प्रतिकृति बनाने से ही कुछ लोगों ने अनाप-शनाप बातें बोली थीं। मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज दरबारियों को एक ही परिवार का गीत गाने का रोग लग गया है। मोदी बोले, उन्हें अंबिकापुर के लोग ही सबक सिखा सकते हैं।

मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के ए​क बयान कि नेहरू के कारण चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सका, पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आपके भीतर लोकतंत्र की इतनी ही परंपरा है तो एक बार बस पांच साल के लिए गांधी परिवार के बाहर किसी व्यक्ति को पार्टी अध्यक्ष बना दें। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि एक चायवाला प्रधानमंत्री बन गया, तो वे इसका श्रेय भी देश के सवा सौ करोड़ लोगों को नहीं देना चाहते।

मोदी ने कांग्रेस पर लोगों के बीच फूट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खाई पैदा करने और भाई-भाई को लड़ाए बिना कांग्रेस को चैन नहीं आता। उन्होंने भाजपा को ऐसी पार्टी बताया जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी लोगों के लिए काम करती है, चाहे वह उसे वोट दे या न दे।

अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी भी ली। उन्होंने एक विवादित उपदेशक का उदाहरण दिया जो लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए विचित्र सुझाव देता है। मोदी ने कहा कि टीवी पर एक बाबा आता है, जो कहता है कि पकौड़े खाओगे तो कृपा हो जाएगी। कभी वह कहता है कि दूध नहीं पीते तो पीना शुरू कर दो, कृपा आनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने उस शख्स की तुलना कांग्रेस से की और कहा कि यह पार्टी जानती है कि बोलने से कुछ नहीं जाता। मोदी ने कहा कि कांग्रेस भी एक बार वोट मिलने के बाद लोगों को भूल जाती है।

मोदी के पिछले चार साल में किए गए कार्यों का कांग्रेस द्वारा हिसाब मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस अपनी चार पीढ़ियों का हिसाब दे। मोदी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर कहा कि उसे यह लगता है कि अंग्रेज उनके परिवार का नाम लिख कर गए थे। मोदी ने कहा, 440 से 40 रह गए। उनके दिमाग में नहीं बैठता कि गरीब मां का बेटा अंग्रेजों से उन्हें जो विरासत में कुर्सी मिली थी, उस पर कैसे बैठ गया! मोदी ने कहा कि देश के लोकतंत्र ने एक परिवार को ठेका नहीं दिया है।

मोदी ने दिग्विजय सिंह और अजीत जोगी पर भी खूब शब्दबाण छोड़े। उन्होंने कहा कि दिग्विजय और जोगी द्वारा जनता से किए गए वादे खोखले थे। उन्होंने घोषणापत्र को खोलकर भी नहीं देखा था। मोदी ने कहा कि नोटबंदी से एक परिवार के अलावा किसी को दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मोदी स्थानीय वाद्य भी बजाते दिखे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया 47वें फ्लाइट टेस्ट कोर्स को अधिकारियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूरा किया
औपचारिक समापन समारोह 'सुरंजन दास डिनर' के साथ संपन्न हुआ
उप्र एटीएस ने जासूसी और पाकिस्तान से संबंध के शक में 2 लोगों को गिरफ्तार किया
यहां रहकर अमेरिकी नागरिकों को लगा रहे थे चूना, आंध्र पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया
धाराप्रवाह तमिल बोलने वाले सिंगापुर के मंत्री ने युवाओं से किया यह आह्वान
छत्तीसगढ़: पुलिस ने बताया- ढेर हुए नक्सलियों पर था 3.33 करोड़ रु. का इनाम
ज्ञानशाला बन गई है संस्कारों की पाठशाला: मुनिश्री पुलकितकुमार
फोर्ब्स सूची: केरल ग्रामीण बैंक को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैंकों में स्थान मिला