भारत ने ईरान से 550 से ज्यादा नागरिकों को निकाला

जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद कहा

भारत ने ईरान से 550 से ज्यादा नागरिकों को निकाला

लगभग 9,000 भारतीय ईरान में रह रहे हैं

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारत ने ईरान से अपने 550 से अधिक नागरिकों को आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को इस प्रक्रिया में भूमि सीमा पार कराने में मदद के लिए आर्मेनिया की राजधानी येरेवन का धन्यवाद किया।

Dakshin Bharat at Google News
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए नई दिल्ली ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों से लगातार अपील कर रही है कि वे आर्मेनिया की सीमा पार कर लें, ताकि वहां से उनकी आगे की यात्रा भारत के लिए कराई जा सके।

ब्रसेल्स की यात्रा पर मौजूद एस जयशंकर ने कहा, 'अब तक ईरान से 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए मैं आर्मेनिया की सरकार और वहां के लोगों का धन्यवाद करता हूं।'

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, 'इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके सहयोग की सराहना करता हूं।'

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले सप्ताह कहा कि लगभग 9,000 भारतीय ईरान में रह रहे हैं। भारत सरकार उन लोगों की सहायता कर रही है जो अज़रबैजान और आर्मेनिया की यात्रा करना चाहते हैं, ताकि वहां से उनकी आगे की वापसी भारत के लिए कराई जा सके।

उन्होंने कहा था, 'इन 9,000 भारतीय नागरिकों में छात्र शामिल हैं। इसके अलावा इनमें नाविक, कुछ व्यापारी, कुछ पेशेवर लोग और कुछ तीर्थयात्री भी शामिल हैं।'

भारत ने पहले ही तेहरान से कई भारतीय नागरिकों को ईरान के अन्य सुरक्षित स्थानों और शहरों में स्थानांतरित कर दिया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download