छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Photo: PixaBay

बीजापुर/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़, जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की जंगलों वाले पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय शुरू हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम इलाके में माओवादी कैडरों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर नक्सलवाद विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने कहा, 'अब तक, मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।'

अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी और ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा था।

3 जनवरी को, बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 नक्सलियों को मार गिराया गया था।

पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 285 नक्सली मारे गए थे।
 
केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की सीमा तय की है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया