कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

कर्नाटक का 'सत्ता संघर्ष' फिर चर्चा में

कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

Photo: DKShivakumar.official FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आगामी असम विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगे। इस दौरान कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
डीके शिवकुमार, जो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ असम विधानसभा चुनावों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं, अपने राष्ट्रीय राजधानी दौरे में राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

126 सदस्यीय असम विधानसभा के चुनाव कुछ महीनों में अन्य राज्यों — केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल — के साथ आयोजित किए जाने हैं।

डीके शिवकुमार, जो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चल रहीं अटकलों को भी हल्का कर दिया। यह पोस्ट थी, 'प्रयास विफल हो सकते हैं, लेकिन प्रार्थनाएं नहीं', जिसे उन्होंने मंगलवार शाम राहुल गांधी के साथ अपनी संक्षिप्त बातचीत से जोड़ा था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार (जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं) के साथ राहुल गांधी की संक्षिप्त बातचीत ने दोनों के बीच चल रहे कथित सत्ता संघर्ष के बीच अटकलों को जन्म दे दिया है।

शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, 'मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हूं, वे (राहुल गांधी) विपक्ष के नेता (लोकसभा में) हैं। वे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। क्या हमारा उनसे मिलना, उनके साथ चर्चा करना, उन्हें सम्मान देना और प्रोटोकॉल के अनुसार उनका स्वागत करना — क्या यह सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय हो सकता है? आप (मीडिया) बेवजह किसी का ऑफ़ द रिकॉर्ड उद्धृत करते हैं, जिससे भ्रम पैदा होता है।'

उन्होंने कहा, 'कोई संदेश नहीं है, हम उनसे (राहुल गांधी) मिले। उन्होंने हमें अच्छा काम जारी रखने के लिए कहा ... हमने उन्हें राज्य में एमजीएनआरईजीए (मनरेगा बचाओ अभियान) के तहत योजनाबद्ध कार्यक्रमों की जानकारी दी। हमने राज्य में भाजपा की राजनीति पर भी चर्चा की।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download