जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त

प्रशासन अब तक 85 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है

जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त

Photo: Google Map

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को आतंकवाद से संदिग्ध संबंधों के चलते पांच सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम 'सरकारी तंत्र के भीतर मौजूद आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र और उसके बुनियादी ढांचे की जड़ों को निशाना बनाने' के उद्देश्य से उठाया गया है।
 
अधिकारी ने कहा, 'बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में शिक्षक मोहम्मद इश्फाक; प्रयोगशाला तकनीशियन तारिक अहमद शाह; सहायक लाइनमैन बशीर अहमद मीर; वन विभाग में फील्ड वर्कर फारूक अहमद भट्ट; और स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर मोहम्मद यूसुफ शामिल हैं।'

प्रशासन अब तक आतंकवादी संगठनों के लिए काम करते पाए गए 85 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुका है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया