बेंगलूरु में दिनदहाड़े सात करोड़ की लूट

बेंगलूरु में सरकारी अधिकारी बनकर अज्ञात लोगों ने कैश वैन रोकी

बेंगलूरु में दिनदहाड़े सात करोड़ की लूट

बेंगलूरु। बेंगलूरु में खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताकर अज्ञात लोगों ने एक कैश वैन को रोक लिया और करीब सात करोड़ रुपये लेकर बुधवार को कथित तौर पर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जे.पी. नगर स्थित बैंक शाखा से नकदी लेकर जा रही वैन से यह लूटपाट जयनगर के अशोका पिल्लर के पास हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारत सरकार का स्टिकर लगी एक कार में सवार होकर कुछ लोग आए और दस्तावेजों का सत्यापन करने की बात कहते हुए नकदी ले जा रहे वाहन को उन्होंने रोक लिया।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद संदिग्धों ने वैन के कर्मचारियों को नकदी लेकर अपनी कार में जबरन बिठा लिया। वे कथित तौर पर डेयरी सर्कल की ओर गए, जहां उन्होंने कर्मचारियों को उतार दिया और लगभग सात करोड़ रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। वाहन के मार्ग का पता लगाने तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बेंगलूरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि यह घटना आज दोपहर सिद्धापुरा थाना क्षेत्र में हुई। लगभग सात करोड़ रुपये की रकम बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि की जा रही है, क्योंकि कैश वैन के चालक ने सही जानकारी साझा नहीं की है। संदिग्धों की संख्या के बारे में पूछे गए एक सवाल पर, आयुक्त ने कहा, अब तक हमारे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो उपायुक्त और एक संयुक्त आयुक्त काम कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि पैसा सीएमएस कैश वैन से जबरदस्ती एक वाहन में स्थानांतरित कर लिया गया और ले जाया गया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'