आंध्र प्रदेश में हुई बड़ी मुठभेड़, 6 माओवादी ढेर

अल्लूरी जिले में हुई कार्रवाई

आंध्र प्रदेश में हुई बड़ी मुठभेड़, 6 माओवादी ढेर

Photo: PixaBay

मारेडुमिल्ली/दक्षिण भारत। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
खबरों के मुताबिक, पुलिस पर कई हमलों के कथित मास्टरमाइंड मादवी हिड़मा के भी मृतकों में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पुलिस या राज्य सरकार की ओर से हिड़मा की मौत की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि मुठभेड़ सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच मारेडुमिली मंडल के वन्य क्षेत्र में हुई।

बरदार ने बताया, ‘हां, आज अल्लूरी जिले में मुठभेड़ में छह माओवादी मारे गए।’

गोलीबारी में दो महिलाएं और चार पुरुष मारे गए।

एसपी के अनुसार, यह पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा चलाया गया एक संयुक्त अभियान था।

झारखंड में 25 साल में 10,769 माओवादी गिरफ्तार

वर्ष 2001 से इस वर्ष सितंबर तक झारखंड में 10,769 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया, 235 को मार गिराया गया तथा 324 ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया।

एक अधिकारी ने बताया, 'पिछले 25 वर्षों में पुलिस से लूटे गए 710 हथियारों सहित 1,471 आग्नेयास्त्र बरामद किए गए।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'