'विज़न इंडिया: स्टार्टअप समिट' में अखिलेश यादव सुपर सेशन को करेंगे संबोधित

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी वैचारिक पहल

'विज़न इंडिया: स्टार्टअप समिट' में अखिलेश यादव सुपर सेशन को करेंगे संबोधित

Photo: yadavakhilesh FB Page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। 'विज़न इंडिया: स्टार्टअप समिट' का आगाज रविवार को यहां ताज बेंगलूरु में होगा। सांसद एवं स्टार्टअप समिट के मुख्य समन्वयक डॉ. राजीव राय ने बताया कि यह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वैचारिक पहल है। इसका मकसद देशवासियों के समावेशी विकास के लिए सकारात्मक, व्यावहारिक, प्रगतिशील और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ भारत के भविष्य को आकार देना है।

Dakshin Bharat at Google News
डॉ. राजीव राय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन और वेलकम टी के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक समय रहेगा। स्वागत नोट और विशेषज्ञों के विचार 12.30 बजे तक पेश किए जाएंगे। दर्शकों से बातचीत और अभिनंदन दोपहर 1 बजे तक होंगे। फिर, 2 बजे तक लंच टाइम रहेगा।

अखिलेश यादव के साथ सुपर सेशन 2 से 3.30 बजे तक होगा। मीडिया और दर्शकों के साथ संवाद के लिए 3.30 से 4 बजे तक समय रहेगा। उसके बाद धन्यवाद नोट और हाई टी जैसे कार्यक्रम 4.30 बजे तक होंगे।

डॉ. राजीव राय ने कहा कि 'विजन इंडिया' योजना, विकास और उत्थान की अपनी यात्रा की शुरुआत स्टार्टअप्स पर पहले समिट के साथ करेगा, जिसमें लाखों लोगों के जीवन को बदलने के लिए नवाचार की अपार सकारात्मक शक्ति निहित है।

उन्होंने कहा कि हम सभी से इस मिशन का हिस्सा बनने का आह्वान करते हैं, ताकि ऐसे भविष्य का निर्माण किया जा सके, जिसमें सबकी भलाई सुनिश्चित हो।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'