एसआईआर: राजस्थान में 1.56 करोड़ से ज्यादा फॉर्म वितरित किए गए

फॉर्म ऑनलाइन भी जमा करवा सकते हैं

एसआईआर: राजस्थान में 1.56 करोड़ से ज्यादा फॉर्म वितरित किए गए

Photo: @ECISVEEP X account

जयपुर/दक्षिण भारत। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक राजस्थान में 1.56 करोड़ से ज्यादा मतदाता गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों में अब तक सबसे अधिक वितरण दर्ज किया गया है, जबकि नौ जिलों - बीकानेर, जोधपुर, झालावाड़, हनुमानगढ़, सिरोही, कोटा, बालोतरा, पाली और जैसलमेर में 25 प्रतिशत से कम वितरण दर्ज किया गया है।

महाजन ने इन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रयास तेज करें तथा सुनिश्चित करें कि रविवार तक वितरण प्रतिशत कम से कम 35 प्रतिशत तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में अधिकांश मतदाता घर पर ही रहेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता अपने गणना फॉर्म ऑनलाइन भरकर भी जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को जनता के लिए अधिक सुलभ और कुशल बनाने के लिए यह सुविधा प्रदान की है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में