तृणकां सांसद कल्याण बनर्जी के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी, गंवाए 56 लाख रु.

कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज

तृणकां सांसद कल्याण बनर्जी के साथ हुई साइबर धोखाधड़ी, गंवाए 56 लाख रु.

Photo: KalyanBanerjeeAITC FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के साथ साइबर धोखाधड़ी हो गई है। उनके बैंक खात से लगभग 56 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। इस घटना से लोग हैरान हैं। जब वरिष्ठ राजनेताओं का पैसा सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का पैसा कितना सुरक्षित है?

Dakshin Bharat at Google News
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने कोलकाता पुलिस के साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि जब कल्याण बनर्जी साल 2001 से 2006 के बीच आसनसोल दक्षिण से विधायक थे, तब उनका बैंक खाता खुलवाया गया था। यह खाता सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की विधानसभा उपशाखा में खोला गया था।

कल्याण बनर्जी को बतौर विधायक वेतन—भत्ते में जो राशि मिलती थी, वह इसी खाते में जमा होती थी। बाद में उन्होंने इस खाते से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया, लिहाजा बैंक ने उसे डोरमेंट घोषित कर दिया था। ऐसा संदेह है कि साइबर अपराधियों ने इस खाते को फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसे दोबारा एक्टिव करवा लिया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को उच्च न्यायालय शाखा के मैनेजर ने कल्याण बनर्जी को फ़ोन करके उक्त घटना के बारे में सूचना दी थी। जानकारी के अनुसार, बनर्जी की तस्वीर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके उनके डोरमेंट खाते से 56 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। बाद में पूरी राशि निकाल ली गई।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'