विदेशी वैज्ञानिक से संबंध, पाकिस्तान की यात्रा ... दिल्ली से संदिग्ध जासूस गिरफ्तार!

एक असली और दो जाली पासपोर्ट बरामद किए गए

विदेशी वैज्ञानिक से संबंध, पाकिस्तान की यात्रा ... दिल्ली से संदिग्ध जासूस गिरफ्तार!

Photo: ISPR

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। दिल्ली पुलिस ने एक 59 वर्षीय व्यक्ति को जासूसी संबंधी गतिविधियों में लिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के एक विदेशी परमाणु वैज्ञानिक के साथ संबंध हैं और वह झारखंड के जमशेदपुर से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट में शामिल है।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल हुसैनी के रूप में हुई है और वह सैयद आदिल हुसैन, नसीमुद्दीन और सैयद आदिल हुसैनी नामों से भी जाना जाता है। उसे दो दिन पहले दिल्ली के सीमापुरी से पकड़ा गया था।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपी विदेश में रहने वाले एक परमाणु वैज्ञानिक के संपर्क में था। उसने पाकिस्तान सहित कई देशों की यात्रा की थी।

सूत्र ने दावा किया कि उसने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके एक संवेदनशील प्रतिष्ठान के तीन पहचान पत्र प्राप्त किए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवााह ने बताया कि आदिल जमशेदपुर के टाटा नगर का रहने वाला है।

अधिकारी ने कहा, 'आदिल और उसके भाई अख्तर हुसैनी पर विदेशों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके कई भारतीय पासपोर्ट हासिल करने का संदेह है।'

पूरा नेटवर्क कथित तौर पर जमशेदपुर से संचालित किया जा रहा था, जहां जाली दस्तावेजों की मदद से फर्जी पहचान पत्र और पासपोर्ट तैयार किए जा रहे थे। 
 
तलाशी के दौरान, पुलिस ने आदिल के पास से एक असली और दो जाली पासपोर्ट बरामद किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आदिल के भाई अख्तर को गिरफ्तार कर लिया है, जो कई खाड़ी देशों की यात्रा कर चुका है और तीन पहचान पत्र प्राप्त करने में भी शामिल था। 

आदिल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान