बिहार: इंडि गठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए

बिहार: इंडि गठबंधन ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

Photo: rjdparty FB Page

पटना/दक्षिण भारत। विपक्षी इंडि गठबंधन ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

Dakshin Bharat at Google News
एक संवाददाता सम्मेलन, जिसमें सभी गठबंधन सहयोगियों ने भाग लिया, में यह घोषणा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस फैसले का उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने समर्थन किया है।

गहलोत ने यह भी कहा कि अगर इंडि गठबंधन सरकार बनाता है तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्रियों में से एक होंगे। साथ ही, पिछड़े वर्ग से एक अन्य नेता भी इसी पद पर होगा।

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम अमित शाह और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है? यह हमारी मांग है, क्योंकि हमने देखा कि महाराष्ट्र में चुनाव तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन बाद में हमें पता चला कि किसी और को मुख्यमंत्री चुना गया था।'

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में क्रमशः 6 और 11 नवंबर को होंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।  

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download